पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरे एक सप्ताह बैंकों में लेनदेन का काम प्रभावित

पूरे एक सप्ताह बैंकों में लेनदेन का काम प्रभावित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमारे लिए अवकाश

आनेवाले सप्ताह में बैंकिंग सेवाएं बाधित रहने वाली है। एक के बाद एक अवकाश रहे हैं। हालांकि बैंक अधिकारी इसे रूटीन का काम मानते हुए कह रहे हैं कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। सोमवार को बैंकों में छमाही क्लोजिंग रहेगी। क्लोजिंग का काम दो दिन चलता है। यानी कि सोमवार और मंगलवार को बैंक अधिकारी बैंक के काम के साथ उपभोक्ताओं के काम भी करेंगे। ऐसे में काम में थोड़ी बहुत दिक्कत जरूर रहेगी। इसके बाद एक अक्टूबर को रूटीन में बैंक खुलेंगी। कामकाज भी यथावत चलेगा। अगले दिन गुरुवार को गांधी जयंती का अवकाश, तीन अक्टूबर को दशहरा का अवकाश। यानी कि दोनों दिन बैंकों में पूर्ण अवकाश रहेगा। चार अक्टूबर को शनिवार को हाफ-डे रहेगा यानी बैंकिंग काम दोपहर 12 तक ही चलेगा। पांच अक्टूबर को रविवार है और छह अक्टूबर को ईद मनाया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में इन दोनों दिनों में भी पूर्ण अवकाश रहेगा। जिले की लीड बैंक के प्रबंधक डॉ. एसएम माथुर ने बताया कि कामकाजी दिवस में उपभोक्ताओं के सभी रूटीन के काम किए जाएंगे। जिले की सभी बैंक प्रबंधकों की ओर से कोशिश की जाएगी कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आए।

एसबीबीजे के सहायक महाप्रबंधक बीएस गर्ग ने बताया कि हाफ ईयरली क्लोजिंग में बैंक तो खुलेंगे, लेकिन कर्मचारी आंतरिक लेखा-जोखा के काम में व्यस्त होंगे। ग्राहकों के काम प्रभावित हो सकते हैं। फिर भी अवकाश से पूर्व एटीएम फूल रखवाए जाएंगे, जिससे परेशानियों पैदा नहीं हो। राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन के सचिव रेजी चाको ने बताया कि इसके बाद 23 एवं 24 अक्टूबर को दीपावली की छुट्टी रहेगी।

29 सितंबर हाफ ईयरली क्लोजिंग

30 सितंबर हाफ ईयरली क्लोजिंग

1 अक्टूबर खुली रहेगी

2 अक्टूबर गांधी जयंती

3 अक्टूबर दशहरा

4 अक्टूबर शनिवार का हाफ डे

5 अक्टूबर रविवार

6 अक्टूबर ईद संभावित