मोहन कॉलोनी में शिक्षकों के चुनाव
बांसवाड़ा. शिक्षकसंघ सियाराम के नगर मंडल और तलवाड़ा उपशाखा के चुनाव रविवार को मोहन कॉलोनी स्कूल में आयोजित कराए जाएंगे। मंत्री कुबेर पाटीदार ने बताया कि तलवाड़ा और नगर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। सहायक चुनाव अधिकारी प्रवीण पटेल, पर्यवेक्षक नवीन जोशी ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया मतदाता सूची के अनुसार होगी।