पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिका को ओवरटेक कर किया जख्मी

बालिका को ओवरटेक कर किया जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. शहरके भारत माता मंदिर क्षेत्र रातीतलाई में तीन बाइक सवारों की तेज रफ्तार ने एक छोटी बच्ची को चोटग्रस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार त्रयंबकेश्वर मंदिर के पास रहने वाली 10 वर्षीय कोमल पुत्री गोवर्धन प्रजापति कॉलोनी की गली में साइकिल चला रही थी। जिस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में रहे तीन बाइक चालकों ने बच्ची को कट मारकर ओवरटेक करने किया। जिससे बच्ची की साइकिल का बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गिर गई। बच्ची को कालिका माता रोड निवासी अमरनाथ सिंह ने बच्ची को उठाया और उस पर पानी छिड़का। जिसके बाद बच्ची ने रोना शुरू कर दिया। अमरनाथ सिंह उसे तत्काल एमजी अस्पताल लाए। हालांकि बच्ची को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई है। लेकिन इस घटना के बाद बच्ची इतनी डरी और सहमी थी की काफी देर तक वह मां से लिपट कर रोती रही।