- Hindi News
- मेगा कैंप में 500 से ज्यादा बैंक खाते खोले
मेगा कैंप में 500 से ज्यादा बैंक खाते खोले
बांसवाड़ा. जिलापरिषद सभागार में शनिवार को बीओबी की ओर से प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत मेगा कैंप का आयोजन हुआ। कैंप में 500 से अधिक बैंक खाते खोले गए।
कैंप के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर केबी गुप्ता, अध्यक्ष बीओबी उदयपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख एमएल बिहाणी थे। कलेक्टर ने बैंक की मोबाइल वेन सेवा का उदघाटन किया। बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख ने बताया कि बीओबी ने बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 18 हजार से अधिक खाते खोले, जिनमें से 12 हजार से अधिक को रुपे कार्ड जारी कर दिए। अग्रणी जिला प्रबंधक डॉ एस एम माथुर ने बताया कि सभी बैंकों ने समग्र रूप से जिले में 50 हजार से अधिक खाते खोले है और 15000 से अधिक रुपे कार्ड जारी किए हैं।