पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनीतिक रसूख, कोई नहीं बिगाड़ सकता

राजनीतिक रसूख, कोई नहीं बिगाड़ सकता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षक के प्रताड़ना की कलेक्टर से शिकायत

बांसवाड़ा| रामाविझरनिया की शिक्षिका प्रगति दामडिय़ा ने स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक राजेश गुदराशिया पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को परिवाद दिया है। परिवाद में बताया है कि वह प्रबोधक के पद पर कार्यरत है, लेकिन राजेश गुदराशिया द्वारा जबरन प्रताड़ित किया जा रहा है। तीन माह से अश्लील हरकतें, गाली गलौच करते हुए मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। संस्थाप्रधान को भी शिकायत की गई थी, लेकिन स्कूल स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया है कि कार्यवाहक संस्थाप्रधान का रोब जताते हुए हस्ताक्षर नहीं करने दिया जाता है। आरोप लगाया कि पूर्व में उक्त शिक्षक की इन्हीं हरकतों की वजह से शिक्षिका मुक्ता पटेल ने अपनी प्रतिनियुक्ति अन्य स्कूल में करवा दी है।