बांसवाड़ा। आनंदपुरी थाना क्षेत्र के अधीन गांगड़तलाई-आनंदपुरी मार्ग पर मोटी टिंबी में बुधवार रात्रि को हुई सड़क दुर्घटना के बाद गुरुवार को लोगों ने मौताणे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। करीब डेढ़़ घंटे बाद आखिर पुलिस ने लोगों से समझाइश कर जाम को हटवाया। हालांकि पुलिस ने किसी जाम से इंकार कर कहा कि लोग सड़क के किनारे केवल आपसी राजीनामा कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पास ही बाइपास का सहारा लेकर वाहनधारियों ने अपने-अपने वाहन निकाले, लेकिन डेढ़ घंटे तक सड़क पर ही ग्रामीणों का मजमा लगा रहा। एक बार तो पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ना का भी प्रयास किया। मौके पर शेरगढ़ चौकी प्रभारी रणजीतसिंह और आनंदपुरी थानाधिकारी मुबारकअली मय जाप्ता मौजूद थे। अंत में दोनों पक्षाें में समझौता हो गया है। किसी ने भी रिपोर्ट नहीं दी है, लेकिन मृतक के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बुधवार की रात्रि करीब साढ़े 10 बजे गांगड़तलाई से अपने घर मोटी टिंबी के पास क्लूजनर जीप से हुए एक्सीडेंट में युवक राकेश पुत्र मोगा सिंगाडा की मौत हो गई थी। इसके बाद सुबह ही मृतक के परिजनों ने जान बुझकर एक्सीडेंट कर मारने का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतर आए। बाद में इसकी जानकारी पुलिस को मिली थी। थानाधिकारी मुबारक अली ने बताया कि जाम जैसी नहीं था। लोग सड़क के किनारे केवल आपसी समझाइश और राजीनामा कर रहे थे। कानून व्यवस्था के तौर पर पुलिस जाब्ता लगाया हुआ था।
आया और गांव के पास पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद रमेश गाड़ी को छोड़कर भाग निकला है, जो फरार है।
दोस्ती में गई जान : वाहन चालक रमेश और मृतक राकेश दोस्त थे। घटना की रात्रि को चालक रमेश और राकेश साथ थे। बाद में रमेश ने राकेश से घर छोड़ने के लिए कहा, लेकिन राकेश ने बाइक से छोड़ने के लिए इंकार कर दिया। आखिर में दोनों के बीच क्या हुआ, लेकिन आगे-आगे राकेश अपनी बाइक से जा रहा था, और पीछे से रमेश क्लूजनर लेकर।