- Hindi News
- आधीरात को किए महिला के कत्ल में संदिग्ध से पूछताछ
आधीरात को किए महिला के कत्ल में संदिग्ध से पूछताछ
बांसवाड़ा| आनंदपुरीमें मंगलवार की रात्रि को कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 4-5 लोगों को हिरासत में रखा है। जिनसे अभी पूछताछ की जा रही है। हालांकि पूछताछ के दौरान अभी कोई पुख्ता जानकारी बाहर नहीं निकल पाई है। दूसरी ओर जानकार सूत्रों के अनुसार इस हत्या के पीछे किसी महिला का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
थानाधिकारी मुबारकअली ने बताया कि पुलिस हत्याकांड में एक-एक एंगल की जांच कर रही है। कोशिश है कि शीघ्र ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। विदित रहे, मंगलवार को टेमरन निवासी पेमली पारगी (45) प|ी लक्ष्मण पारगी अपने 11 वर्षीय पुत्र सतीश और 12वर्षीय पुत्री शर्मिला के साथ सोई हुई थी। रात्रि करीब 2 बजे घर में अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर कुल्हाड़ी से पेमली के सिर पर वार कर दिया। इससे पलभर में ही महिला की सांसें थम गई थी।