पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऋषभ जैन से लूट के मामले में आरोपी को जेल

ऋषभ जैन से लूट के मामले में आरोपी को जेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऋषभ जैन से लूट के मामले में आरोपी को जेल

बांसवाड़ा| पिछलेसाल हाउसिंग बोर्ड के निकट बाहुबली कॉलोनी निवासी ऋषभ जैन पर लूट के इरादे से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक बकाया आरोपी को प्रतापगढ़ से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जिसे कोर्ट ने जेल भेज दिया। कोतवाल गोपीचंद मीणा ने बताया कि 3 जनवरी 2014 को ऋषभ जैन पर पिस्टल से हमला करने के चार आरोपियों में से तीन को पहले से ही जेल भेजा गया है, एक शेष आरोपी चांद मोहम्मद पुत्र अय्यूब खान को प्रतापगढ़ जिले से गिरफ्तार किया था। जिसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने जेल भेज दिया है।