- Hindi News
- डीईओ रुचि लें तो शुरू हो कोर्स वर्क: वाइस चांसलर
डीईओ रुचि लें तो शुरू हो कोर्स वर्क: वाइस चांसलर
बांसवाड़ा| माेहनलालसुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के वाइस चांसलर प्रो. इंद्रवर्धन त्रिवेदी ने कहा कि बांसवाड़ा के डीईओ माध्यमिक शिक्षा रुचि लें तो अधूरा पाठ्यक्रम पूरा करवाने कोर्स वर्क प्रारंभ किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उदयपुर में जिन मावि और उमावि में विषय अध्यापकों की कमी है, उन विद्यालयों में पीएचडी करने वाले स्टूडेंट्स को भेजा जा रहा है। जिससे वहां पर स्कूलों में अधूरा पाठ्यक्रम तेजी से पूरा करवाया जा रहा है और विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर ऊंचा उठ रहा है। ऐसे में ट्रायबल सब प्लान क्षेत्र में जहां सैकंडरी और हायर सैकंडरी विद्यालयों में शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं। ऐसे में डीईओ द्वारा सूची बनाकर शिक्षा उपनिदेशक के माध्यम से भिजवाई जाए तो विश्वविद्यालय कोर्स वर्क योजना के तहत पीएचडी करने वाले स्टूडेंट्स को ऐसे विद्यालयों में भेज कर कोर्स वर्क योजना के तहत अधूरा पाठ्यक्रम पूरा करवा सकता है।