- Hindi News
- भीमकुंड धाम पर संभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता 15 से शुरू होगी
भीमकुंड धाम पर संभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता 15 से शुरू होगी
बांसवाड़ा| आदिवासीराजा बांसिया भीमकुंड धाम फाउंडेशन के सानिध्य में 3 दिवसीय संभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता 15 फरवरी से आयोजित की जाएगी। कोषाध्यक्ष दिलीप चरपोटा ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता को 5000, उपविजेता को 2500 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। टीमों की एंट्री 14 फरवरी तक होगी। वही शास्त्री नवयुवक मंडल सागतलाई के सानिध्य में जिला स्तरीय ओपन फुटबॉल वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद मानशंकर निनामा थे। निनामा ने सभी टीमों से परिचय प्राप्त किया। मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश मईड़ा ने बताया कि पहले दिन फुटबॉल के 10 तथा वालीबॉल के 2 मैच हुए।