- Hindi News
- उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए वागड़ और मेवाड़ में खोली जाए बैंक की नई शाखाएं
उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए वागड़ और मेवाड़ में खोली जाए बैंक की नई शाखाएं
बांसवाड़ा| देनागुजरात ग्रामीण बैंक के बोर्ड डायरेक्टर विकेश मेहता ने मुंबई देना बैंक के मुख्यालय से वागड़ और मेवाड़ के ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में देना बैंक की नई शाखाएं खोलने की मांग की है। मेहता ने बताया कि देना बैंक गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों का प्रमुख बैंक है। वागड़ के कई लोग गुजरात महाराष्ट्र में बैंक से जुड़े हुए हैं, जिनके परिवार यहां रहते हैं। ऐसे में नई शाखाएं खुलने से आम लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि बैंक की अगले माह होने वाली बोर्ड बैठक में भी इस मांग पर प्रस्ताव रखा जाएगा।