- Hindi News
- कृषि विज्ञान केंद्र बोरवट का 32वां स्थापना दिवस मनाया
कृषि विज्ञान केंद्र बोरवट का 32वां स्थापना दिवस मनाया
बांसवाड़ा|कृषि विज्ञानकेंद्र बोरवट के 32वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में मुख्य अतिथि निदेशक प्रसार शिखा, महाराणा प्रताप कृषि-प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के डॉ. आईजे माथुर ने कहा कि बांसवाड़ा कृषि विज्ञान केंद्र को देश के श्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्रों की सूची में रखा जाना गौरव की बात है। संभागीय निदेशक डॉ. जीएस आमेटा ने किसानों को बागवानी का महत्व, केंद्रीय उपोषण बागवानी संस्थान लखनऊ के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम पांडे सुशील कुमार शुक्ला ने फलों की खेती उनकी नई किस्मों के बारे में बताया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आरएल सोनी ने किया। इस दौरान उपनिदेशक कृषि विस्तार भूरालाल पाटीदार, डॉ. रणजीतसिंह, डॉ. हितेंद्र त्रिवेदी, रश्मीदवे, डॉ. एचएल बुगालिया मौजूद रहे। संचालन डॉ. गोपाल कोठारी ने किया।