पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काेतवाली के सामने हंगामा पति पत्नी गिरफ्तार

काेतवाली के सामने हंगामा पति-पत्नी गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| कोतवालीके सामने ही हंगामा कर रहे पति-प|ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां 10 हजार रुपए के जमानत मुचलके और 6 माह के पाबंद कर छोड़ा गया। कोतवाली के ठीक सामने गली में रहने वाली चंद्रकुंवर प|ी स्व. अंबालाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुरुवार को उसकी बेटी हेमलता और उसका पति सुभाष पुरोहित को गिरफ्तार किया। रिपोर्ट के अनुसार दोनों आरोपी द्वारा प्रार्थियों के मकान पर कब्जा करना चाहते हैं ओर जबरन ताला लगाना चाह रहे थे। इसी बात को लेकर करीब एक माह पूर्व भी हंगामा हो चुका है। बाद में चंद्रकंवर ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि उनकी जान माल को खतरा है। दूसरी ओर गुरुवार को भी इसी तरह की घटना हुई, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया था। कोतवाल गोपीचंद मीणा ने बताया कि उपरोक्त शर्तों पर जमानत मिली है। इस प्रकरण में जांच अधिकारी सिराज मोहम्मद जांच कर रहे है।