पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांसवाड़ा| वागड़श्रीकॉलेज में चल रहे वार्षिकोत्सव ‘क्षितिज 2015‘ में विद्यार्थियों

बांसवाड़ा| वागड़श्रीकॉलेज में चल रहे वार्षिकोत्सव ‘क्षितिज 2015‘ में विद्यार्थियों

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| वागड़श्रीकॉलेज में चल रहे वार्षिकोत्सव ‘क्षितिज 2015‘ में विद्यार्थियों ने नए और खास अंदाज में प्रस्तुतियां दी। एकल गान में प्रथम नंदनी सरगड़ा, समूह गान में प्रथम भक्ति ग्रुप, एकल नृत्य (गर्ल्स) में प्रथम पूजा म्यावत, एकल नृत्य (बोएज) निर्देश कटारा, समूह नृत्य में ब्लास्टर्स ग्रुप प्रथम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. विमल कुमार जैन ने की। मुख्य अतिथि अनिल शाह और विशिष्ट अतिथि दीपक कंवर थे। अतिथियों का स्वागत लेखराजसिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में जय व्यास, जयनेश चौहान, कल्पना यादव मौजूद थे। संचालन अजय शुक्ला राहुल डागर ने किया।