- Hindi News
- जन रोजगार आंदोलन को लेकर कॉलेजों में हुए कार्यक्रम
जन रोजगार आंदोलन को लेकर कॉलेजों में हुए कार्यक्रम
बांसवाड़ा| लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय गनोड़ा में हैदराबाद की कंपनी मैक जाॅन साॅल्युशंस ने रोजगार आंदोलन की शुरुआत की। काॅलेज में सचिव मिलन पाठक, प्राचार्य उपेंद्र शर्मा के सहयोग से कार्य किया गया और विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। आंदोलन के तहत राज्य से 600 विद्यार्थियों को रोजगार देने का दृढ निश्चय किया है। साॅल्युशंस के प्रबंध निदेशक ज्योति पवन कुमार, जितेश सनाढ्य मौजूद थे। इसी तरह लियो काॅलेज में भी जन रोजगार आंदोलन पर जानकारी दी गई। लियो काॅलेज में विनित याज्ञनिक के सहयोग के साथ कार्य पूर्ण किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वरोजगार के विकास पर बताया गया। निदेशक मनीष त्रिवेदी ने प्रोजेक्ट के आधार पर रोजगार प्राप्त करने बारे में बताया।