पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांगड़तलाई में उपद्रव पत्थरबाजी, कई जख्मी

गांगड़तलाई में उपद्रव पत्थरबाजी, कई जख्मी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा/रोहनवाड़ी. बागीदौरा उपखंड क्षेत्र के गांगड़तलाई पंचायत समिति में प्रधान के चुनाव के दौरान उपद्रव हो गया। माहौल को शांत करने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाई, लेकिन पत्थरबाजी होती रही।
आखिर में पुलिस ने उपद्रवियों का पीछा करना शुरू किया तो वे इधर-उधर हुए। इसके लिए पुलिस को बंदूकें लहरानी पड़ी। कुछ पुलिसकर्मियों ने लाठियां भी दिखाई। शाम को इस घटनाक्रम को लेकर 125 लोगों के खिलाफ सल्लोपाट पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से 25 जने नामजद हैं।

शनिवार को प्रधान पद के चुनाव के दौरान करीब साढ़े 3 बजे कांग्रेस के सदस्यों को 5-6 वाहनों में भरकर मोनाडूंगर गांव की ओर से गांगड़तलाई पंचायत समिति के लिए लाया जा रहा था। गांगड़तलाई से एक किमी दूर मोनाडूंगर रोड पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रास्ता रोकने के लिए बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर दिया।
इसको देखते हुए कांग्रेसी वाहनों को एक ओर चलाकर तहसील कार्यालय की ओर आगे बढ़े। तहसील मार्ग के आसपास करीब 500 से ज्यादा लोग खड़े थे, जिन्होंने एक साथ पत्थरबाजी शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक पत्थरबाजी होती रही। इस दौरान ही कांग्रेस के आठों सदस्यों को लेकर सीधे ही मतदान केंद्र पर ले गए। उनके भीतर जाते ही बाहर उपद्रव बढ़ गया था। कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित एडीएम नारायणसिंह शेखावत ने भी मौके का जायजा लिया। शाम को स्थिति सामान्य हो गई।

विधायक और डिप्टी के वाहन तोड़े

पत्थरबाजी के दौरान विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया और बागीदौरा के डीएसपी रामकिशन के वाहनों पर भी पथराव किया। जिससे मालवीया की गाड़ी के आगे-पीछे के शीशे टूट गए है। इसी तरह से डिप्टी के वाहन के भी शीशे तोड़ दिए गए है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो से तीन अन्य वाहन थे, जिन पर भी हमला बोला गया है।
इस पूरे प्रकरण में कुछ लोग चोटग्रस्त भी हुए हैं। देर शाम पुलिस बल ने पूरी स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी घूम-घूमकर हालात पर नजर रखे हुए थे।