पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच मिनट में होगी स्वाइन फ्लू की जांच

पांच मिनट में होगी स्वाइन फ्लू की जांच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बांसवाड़ा में उदयपुर से मंगवाई दवाइयां- वीटी मीडिया-मास्क, पढ़ें सिटी फ्रंट पेज )

फायदा

जल्दनतीजे : यहकिट सिर्फ पांच मिनट में जांच के नतीजे दे सकता है। अभी इस्तेमाल किट से रिपोर्ट आने में करीब 24 घंटे लग जाते हैं। यानी संक्रमण फैलने को ज्यादा डर।

सस्ता: कीमत500 रुपए से भी कम होगी। अभी इस्तेमाल में रहे स्वाइन फ्लू टेस्ट किट की कीमत चार हजार रुपए पड़ती है। निजी अस्पतालों में इसकी कीमत करीब 5500 रुपए तक आती है।

आसानइस्तेमाल : किटको आम शख्स भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।

हैल्थ रिपोर्टर. जयपुर

जयपुरके बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज में रिसर्च निदेशक और जापान की जाइस्ट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर डॉ.मनीष बियानी ने ऐसी स्ट्रीप तैयार करने का दावा किया है जो सिर्फ पांच मिनट में स्वाइन फ्लू के वायरस की जांच कर पाएगा। डॉ.बियानी ने बताया-यह डिवाइस जापान में छह माह पहले लॉन्च किया जा चुका है। अब राजस्थान में बायो सॉल्यूशन प्राइवेट लि. कंपनी से करार के बाद यह किट देश में उपलब्ध हो सकेगा।