पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात में सर्दी फिर दिखाने लगी असर, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री

रात में सर्दी फिर दिखाने लगी असर, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा |शहर केसाथ ही जिले में पिछले दिनों से सर्दी का असर कम होने से लोगों को राहत मिली, लेकिन शनिवार को रात्रि में सर्दी का असर कुछ बढ़ गया। फरवरी माह की शुरुआत के साथ ही लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली और दिन के समय तो गर्मी असर दिखाने लगी थी। रात में भी देर रात को जाकर सर्दी का कुछ अहसास होता था। वहीं शनिवार को करीब एक सप्ताह बाद मौसम में फिर परिवर्तन के साथ शाम ढलते ही सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में एक बार फिर से लोगों को गर्म वस्त्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।