- Hindi News
- वाडिया कॉलोनी में श्रीमदभागवत कथा ज्ञान गंगा सप्ताह आज से
वाडिया कॉलोनी में श्रीमदभागवत कथा ज्ञान गंगा सप्ताह आज से
बांसवाड़ा |वाडिया कॉलोनी-ब्रह्मपुरीनगर में रविवार से श्रीमदभागवत कथा ज्ञान गंगा सप्ताह शुरू होगा, जिसका समापन 14 फरवरी को होगा। धार्मिक आयोजन के दाैरान शास्त्री पंडित प्रमोद नारायण त्रिवेदी पूरे सप्ताह दोपहर 12.30 से शाम 4.30 बजे तक ब्रह्मपुरी नगर वाडिया कॉलोनी में कथा वाचन करेंगे। आयोजन स्व.गिरीशचंद्र त्रिवेदी की स्मृति में किया जा रहा है। कथा को लेकर रविवार सुबह 10.30 बजे रातीतलाई मुख्य मार्ग के शिव मंदिर से पौथीयात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक हुई, जिसमें पं. लक्ष्मीनारायण शुक्ला, चंद्रकांत पाठक प्रवीण पाठक, विमल त्रिवेदी ने तैयािरयों को अंतिम रूप दिया।