पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डंपर से बचने के प्रयास में कार पेड़ और खड़ी बस से टकराई, 2 युवकों की मौत

डंपर से बचने के प्रयास में कार पेड़ और खड़ी बस से टकराई, 2 युवकों की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। फिल्मी अंदाज में शनिवार को कागदी पिकअप के निकट हुए सड़क हादसे में शहर के नबीपुरा निवासी दो युवकों की मौत हाे गई है, जबकि 5 जने बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें से एक घायल को उदयपुर भर्ती कराया है। इस घटना के बाद से नबीपुरा में मातम छा गया। रात को सैकड़ों लोगों की मौजूदगी के बीच पोस्टऑफिस के पास कब्रिस्तान में दोनों शवों को दफना दिया गया।

शनिवार दोपहर डेढ़ बजे आसपास रतलाम रोड पर टायनी टाट्स स्कूल गेट के आगे बांसवाड़ा की ओर रहे डंपर को बचाने के चक्कर में स्विफ्ट कार पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराकर सीधे ही पास में खड़ी बस से टकराई और रोड पर जाकर खड़ी हो गई। इसी बीच बाइक सवार दंपती कार से टकराए। इस हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौत हो गई है, तो 5 अन्य घायल हो गए है। जिनमें से 4 जनों का इलाज महात्मा गांधी अस्पताल में चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस को बुलवाया गया। जिसमें घायलों और मृतक को अस्पताल लाया गया।

गंभीरहादसा : अस्पताल सूत्रों के अनुसार इस हादसे के शिकार हुए शाहरुख (23) पुत्र सईद और समीर (22) पुत्र सलीम की मौके पर ही मौत हो गई है। घायल कार चालक करण सिंह पुत्र मुरलीमनोहर सिंह सिसोदिया को उदयपुर में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार दंपती डांगपाड़ा निवासी लक्ष्मण पुत्र रंगलाल और प|ी रीना घायल हो गए, जिनके 3 माह के बच्चे के पैर में फ्रेक्चर हुआ है।