पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि भूमि पर बनी कॉलोनियों का होगा नियमन, शहर के मास्टर प्लान को मंजूरी

कृषि भूमि पर बनी कॉलोनियों का होगा नियमन, शहर के मास्टर प्लान को मंजूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा | कृषिभूमि पर मकान बनाकर रहने वाले शहर के सैकड़ों लोगों के लिए यह खुशखबरी है कि उनकी कॉलोनियों को जल्द ही रिहायशी इलाके में कन्वर्ट की मान्यता मिल जाएगी। इसके लिए शहर के विकास को लेकर तैयार किए गए मास्टर प्लान को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। अब प्रस्तावित सड़क मार्गाें को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र विशेष के अनुसार सेक्टर प्लान बनाया जाएगा। इसके अनुसार शहर में विकास कार्य होंगे और नई सड़कों और कॉलोनियों का विकास किया जाएगा। इसको लेकर उदयपुर जोन के उप नगर नियोजक अरविंदसिंह कानावत ने नगर परिषद आयुक्त को जल्द सेक्टर प्लान बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए हैं।