पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांसवाड़ा में सड़क सुरक्षा सप्ताह 16 से 22 फरवरी तक, कागजात जांचे जाएंगे

बांसवाड़ा में सड़क सुरक्षा सप्ताह 16 से 22 फरवरी तक, कागजात जांचे जाएंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| राष्ट्रीयसड़क सुरक्षा सप्ताह 16 से 22 फरवरी तक मनाया जाएगा। ट्रैफिक इंचार्ज जगमालसिंह ने बताया कि इस दौरान सभी वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र चेक किए जाएंगे। उन्होंने वाहनचालकों से अपने वाहन के कागजात-लाइसेंस साथ रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से वाद-विवाद प्रतियोगिता कराकर यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। शहर के हर मुख्य चौराहे पर यातायात नियमों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।