- Hindi News
- चंद्रपोल गेट के अंदर मौसमी बीमारियों की औषधियों का नि:शुल्क वितरण आज
चंद्रपोल गेट के अंदर मौसमी बीमारियों की औषधियों का नि:शुल्क वितरण आज
बांसवाड़ा| ज्ञायकट्रस्ट द्वारा स्वाइन फ्लू और मौसमी बीमारियों को लेकर चंद्रपोल गेट के अंदर ज्ञायक आयुर्वेद हॉस्पिटल में शुक्रवार को अपरान्ह 3 से शाम 5 बजे तक अायुर्वेदिक औषधियों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। ट्रस्ट के वीरेंद्र शाह ने बताया कि औषधियों में खासतौर पर सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी बीमारियों की औषधियां दी जाएगी।