- Hindi News
- रोडवेज के सेवानिवृत कर्मचारियों को नहीं मिल रही पेंशन, जयपुर जाकर देंगे धरना
रोडवेज के सेवानिवृत कर्मचारियों को नहीं मिल रही पेंशन, जयपुर जाकर देंगे धरना
बांसवाड़ा| राजस्थानरोडवेज सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति बांसवाड़ा की ओर से 18 अौर 19 फरवरी को जयपुर में धरना दिया जाएगा। सचिव बदीउज्जमा अब्बासी ने बताया कि परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव ने 12 जनवरी को कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान और अन्य मिलने वाले लाभ को समय पर देने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसी के विरोध में 18-19 फरवरी को रोडवेज मुख्यालय जयपुर के समक्ष सुबह 11 बजे से प्रदेशस्तरीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में 15 फरवरी को सुबह 11 बजे उपाध्याय पार्क में बैठक रखी गई है।