पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच की शिकायत पर प्रधानाचार्या शिक्षिका हटाई

सरपंच की शिकायत पर प्रधानाचार्या-शिक्षिका हटाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा/माहीडैम। प्रारंभिकशिक्षा विभाग के अधीन निचला घंटाला बालिका स्कूल की संस्थाप्रधान सुषमा भट्ट और शारीरिक शिक्षिका सीमा चौधरी को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बापूलाल जोशी ने रिलीव कर दिया। इनके बारे में सरपंच प्रभादेवी ने शिकायत की थी।

सोमवार को बीईईओ जोशी स्कूल पहुंचे और उपनिदेशक भूपेंद्र जैन के आदेश की कॉपी देते हुए तत्काल प्रभाव से संस्थाप्रधान को उदयपुर और चौधरी को छोटी सरवन के लिए कार्यमुक्त किया। इस मौके पर शिकायतकर्ता सरपंच पति विठलाभाई और भाजपा नेता मणिलाल गुर्जर भी मौजूद थे। हालांकि इन नेताओं को बुलाया गया था। जो शिक्षा महकमे में चर्चा का विषय बना रहा।