- Hindi News
- इधर, पॉश कॉलोनियों में गाड़ियों के कांच तोड़ने वालों का सुराग तक नहीं लगा
इधर, पॉश कॉलोनियों में गाड़ियों के कांच तोड़ने वालों का सुराग तक नहीं लगा
बांसवाड़ा। शहरकी पॉश कॉलोनियों में शुक्रवार रात को कई गाड़ियों के कांच तोड़ने वाले बदमाशों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
इसके चलते घटना के 3 दिन बीत जाने के बाद भी बदमाश अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में पुलिस के प्रति नाराजगी भी व्याप्त है। एक ओर पुलिस द्वारा रात्रिगश्त और चैकिंग मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है, फिर भी इस प्रकार की तोड़फोड़ होना उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाता है। गाड़ियों के कांच तोड़ने की वारदात शहर में पहले भी कई बार हो चुकी है, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
विदित रहे,पुलिस अधिकारियों ने शहर की ट्रैफिक और शांति व्यवस्था को लेकर आश्वस्त किया था कि जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन अब भी देररात तक दुकानों के बाहर शरारती तत्वों का जमघट लगा रहता है। दुकानें रात 11 बजे तक बंद करने का भी असर कुछ दिन ही दिखा।