- Hindi News
- वांछित अपराधी को पकड़ने गए पुलिसकर्मी से की मारपीट
वांछित अपराधी को पकड़ने गए पुलिसकर्मी से की मारपीट
पुरानेमामले में वांछित अपराधी को पकड़ने गए पुलिसवालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने उसे काबू में लेने की कोशिश भी की, लेकिन वह तलवार दिखाते हुए भाग गया।
जानकारी के अनुसार काेतवाली पुलिस के वांटेड आबापुरा निवासी जगदीश खांट पुत्र केशु खांट को सोमवार को एसआई रोशनलाल के साथ पुलिस जाब्ता गिरफ्तार करने पहुंचा था। इस दौरान जगदीश तलवार लेकर पुलिस टीम को धमकाने लगा। इस बीच ही जगदीश ने कोतवाली के पुलिसकर्मी खोमचंद के साथ मारपीट भी कर दी। हाथ में तलवार लेकर आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया। एसआई रोशनलाल ने आरोपी के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया।