- Hindi News
- यूरिया रैक रतलाम में, सरकार की घोषणा 100 दिन बाद भी पूरी नहीं
यूरिया रैक रतलाम में, सरकार की घोषणा 100 दिन बाद भी पूरी नहीं
वागड़के किसान पिछले 9 वर्ष से यूरिया की किल्लत से परेशान हैं। इस बार मुख्यमंत्री ने अगस्त माह में उदयपुर से घोषणा कराई कि बांसवाड़ा के किसानों के लिए रतलाम में रैक लगेगी। इससे उम्मीद जगी थी कि समस्या का समाधान होगा, लेकिन रैक रतलाम में नहीं लग पाया।
कमजोर ईच्छा शक्ति और प्रशासन के लचर रवैया के नतीजा है कि जिले में यूरिया की किल्लत विकराल रूप लेती जा रही है। इधर, कांग्रेस इस मुद्दे को भुनाने में लगी हुई है। ऐसे में रतलाम में रैक नहीं लगी तो सत्तारूढ़ दल को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
कृषि विभाग के अधिकारी एक माह पहले अधिकारी जो जबाव दे रहे थे, आज भी वही जबाव दे रहे हैं। कृषि विस्तार उपनिदेशक भूरालाल पाटीदार ने बताया कि काम चल रहा है। कंपनियों को आदेश दे दिया गया है। रैक से यूरिया उतारने के लिए ठेकेदारों की नियुक्त होने की व्यवस्था होते ही रैक लगेगी। पाटीदार ने एक माह पहले भी यही कहा था। वहीं, सोमवार को जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने भी इस बारे में बैठक ली है।