- Hindi News
- अवैध शराब के कारोबारियों पर आबकारी का छापा
अवैध शराब के कारोबारियों पर आबकारी का छापा
अंग्रेजी शराब की दुकानों पर एमआरपी से अधिक दामों में शराब बिक्री करने की शिकायतें मिली थी। जिस पर आबकारी आयुक्त ओपी यादव ने एडीशनल कमिश्नर बीएम असावा के निर्देशन और उदयपुर आबकारी अधिकारी राजेंद्र पारीक के नेतृत्व में टीम को बांसवाड़ा भेजा। जिन्होंने शहर के प्रताप सर्कल, कागदी पिकअप, मोहन कॉलोनी, कस्टम रोड और नया बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकानों में जांच की। जहां अधिक दामों में बिक्री करने पर 5 जनों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए।
यहां नष्ट की शराब और भट्टियां
एक्साइज ऑफिसर राजेंद्र पारीक, उदयपुर सीआई देवेंद्र गिरि, डूंगरपुर कन्हैयालाल, निंबाहेड़ा मदनसिंह और पीओ शेरसिंह की टीमों ने जिले के पाटिया डूंगरी, गढ़ी, भीमसौर, सागवाड़िया, सेमलिया और पीपलोद में कार्रवाई की।
पाटियाडूंगरी- 10हजार लीटर महुआ वाश और 4 भट्टियां नष्ट कर अरविंद और लाला को गिरफ्तार किया।
भीमसौर-प्रभुकोगिरफ्तार कर 12 लीटर वाश और 1 भट्टी नष्ट की।
सागवाड़िया-1500लीटरमहुआ वाश अौर 1 भट्टी नष्ट कर इस व्यवसाय में लिप्त भैरा नाम के युवक को गिरफ्तार किया।
पीपलोद-इसगांव में दबिश देकर नारायण को गिरफ्तार किया और 600 लीटर वाश और 1 भट्टी को नष्ट किया गया।
गढ़ी-आबकारीकी टीम ने गढ़ी में किशन कलाल के पास से 60 बीयर की बोतलें और 28 एमसीडी के पव्वे बरामद किए।
अधिक दामों की शिकायतों पर कार्रवाई
इतनी हुई बरामदगी