पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू

पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| पंचायतीराजचुनाव को लेकर बांसवाड़ा में व्यापक प्रशासनिक तैयारियां आरंभ हो गई हैं। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने विभिन्न व्यवस्थाओं को अंजाम देना आरंभ कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राज पुरोहित ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आगामी पंचायती राज संस्थानों के चुनाव निष्पक्ष, स्वतन्त्र, शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठ स्थापित किए गए हैं। अतिरिक्त जिला कल€क्टर नारायण सिंह को चुनाव संचालन, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, न्याय एवं कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ, आदर्श आचार संहिता, सम्पत्ति विरूपण रोकथाम, सामान्य व्यवस्था, यातायात प्रकोष्ठ का प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनाथ चाहिल को प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के लिए जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र सिंह, मतदान दल, मतगणना दल गठन प्रकोष्ठ के लिए मतपत्र, ईवीएम, निर्वाचन अनुभाग लेखा प्रकोष्ठ, डाक मतपत्र, ईडीसी प्रकोष्ठ, कर्मचारियों के डाटाबेस तैयार कर एनआईसी में स्थान्तरित करने के लिए जिला कोषाधिकारी सोहनलाल कठात को, भुगतान दल प्रकोष्ठ के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बांसवाड़ा के लेखाधिकारी जगदीश चन्द्र भावसार, उम्मीदवारों का निर्वाचन लेखा प्रकोष्ठ के लिए जिला परिषद के परियोजना अधिकारी (लेखा) प्रभुलाल मालीवाड़, रूट-चार्ट, चैक पोस्ट के प्रभारी अधिकारी उपखंड मजिस्ट्रेट रुक्मणी रियाड़ एवं चुनाव भण्डार प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी विशेषाधिकारी कम भूमि अवाप्ति अधिकारी, रेल लाइन प्रोजेक्ट राजीव द्विवेदी को नियु€क्त किया है। रसद पीओएल प्रकोष्ठ के लिए जिला रसद अधिकारी औंकार सिंह कविया, अभियोजन प्रकोष्ठ ( न्याय प्रकोष्ठ के अंतर्गत) शिवशंकर भाण्ड़, प्रचार-प्रसार प्रकोष्ठ के लिए जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी कल्पना डिंडोर, वीडियो-फोटोग्राफी प्रकोष्ठ के लिए एनालिसिस कम प्रोग्रामर पवन नानकानी, सांख्यिकी प्रकोष्ठ के लिए जिला सांख्यिकी अधिकारी मोहकमसिंह, नियंत्रण कक्ष प्रकोष्ठ कार्यालय व्यवस्था के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रफुल्ल चौबीसा, मतगणना स्थल व्यवस्था प्रकोष्ठ के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता के.सी.मीणा को कार्यभार दिया गया है। साथ ही अन्य प्रकोष्ठ का कार्यभा