पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकाय चुनावों के बाद जिला परिषद की अहम बैठक कल

निकाय चुनावों के बाद जिला परिषद की अहम बैठक कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिकाय चुनावों के बाद पहली साधारण सभा की बैठक कल 10 दिसंबर को जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी। भाजपा शासन में यह दूसरी बैठक होगी। इस बार यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण है। जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, प्रधान के लिए यह आखिरी बैठक होगी। इसके बाद अगली बैठक तब होगी, जब जिला परिषद का नया बोर्ड बन चुका होगा। जिसमें संभव है कि कई मौजूदा सदस्य फिर से चुनकर आए।

दूसरी ओर यह बैठक एक ओर दृष्टि से भी मायने रखती है, क्योंकि जिले की राजनीति के दो दिग्गज भी इस बैठक में रहेंगे। भाजपा के जीतमल खांट राज्यमंत्री के तौर पर शामिल हाेंगे तो कांग्रेस के महेंद्रजीतसिंह मालवीया भी विधायक के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बन चुके हैं।

बैठकसे पहले कलेक्टर की समीक्षा

इसबैठक से दो दिन पहले कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने जिला परिषद की योजनाओं और आवंटित लक्ष्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। भारत निर्माण सेवा केंद्र में कलेक्टर ने वाडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला परिषद से जुड़े अफसरों के साथ योजनाओं की समीक्षा की। सीईओ रामनाथ चाहिल ने आवश्यक जानकारी दी। कलेक्टर ने आवंटित लक्ष्यों के मामले में ढिलाई बरतने वाले अफसरों को फटकार लगाई। जिला परिषद की विभिन्न योजनाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा कर कहा कि कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय पर पूरा करें। उन्होंने स्पष्ट शŽब्दों में संबंधित एजेंसियों से जुडे़ अधिकारियों कहा कि वे कार्य को तत्काल पूरा करे नहीं तो चार्टशीट लें।

ये उठेंगे मुद्दे

> माही की नहरें और किसानों को मिलने वाले पानी के मामले।

> शिक्षा विभाग और एसएसए के निर्माण और गुणवत्ता शिक्षा।

> मनरेगा के कार्यों की समीक्षा साथ ही नई प्लानिंग।

> गांवों की सड़कें और निर्माण की स्थिति।

> सामाजिक न्याय विभाग और उससे जुड़े मामले।

>कृषि विभाग, यूरिया की कमी को लेकर सवाल-जवाब।