पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर परिषद में अब जाकर शुरू हुआ सामान्य कामकाज

नगर परिषद में अब जाकर शुरू हुआ सामान्य कामकाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। नगरपरिषद में अब सामान्य कामकाज शुरू हो गया है। आचार संहिता हटने के साथ ही नए बोर्ड ने कामकाज पूरी तरह संभाल लिया है। नए बोर्ड की ओर से अधिकारियों को कह दिया गया है कि कार्यालय में आने वाले आम आदमी को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। हर समस्या का समाधान होना चाहिए। नगर परिषद में केवल पॉलिसी मैटर के मामले ही अटक रहे हैं। इसके लिए नगर परिषद के बोर्ड को जल्द ही एक बैठक भी बुलानी होगी। यह सभापति और उपसभापति को तय करना बाकी है कि बोर्ड की पहली बैठक कब बुलाई जाए। इसके बाद विभिन्न प्रकार की समितियां गठन करने का काम भी शुरू किया जाएगा।

आजसे सफाई का दौर शुरू

नगरपरिषद के उपसभापति महावीर बोहरा ने बताया कि मंगलवार से शहर में सफाई का काम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए वार्ड नंबर एक, दो, नौ, 10, 28 और 29 को चुना गया है। पूरे शहर को तीन जोन में बांट कर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।