- Hindi News
- बांसवाड़ा दानपुर रोड पर टोल की वसूली शुरू
बांसवाड़ा-दानपुर रोड पर टोल की वसूली शुरू
बांसवाड़ा। राजस्थानस्टेट रोड डवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा बांसवाड़ा जीपीओ सर्किल से दानपुर में राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा तक निर्मित सड़क पर टोल वसूली का काम शुरू हो गया है। सोमवार को महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय की सर्जन डॉ. वंदना अग्रवाल और शताब्दी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मुजफ्फर अली ने गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में इसकी विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर पर टोल वसूली के लिए अधिकृत कंपनी ऊं शिव कंस्ट्रक्शंस कंपनी सीकर के सुभाष जाखड़, विजय शर्मा और आरएसआरडीसी के पीओ एनके झामर मौजूद रहे।
रतलाम मार्ग पर टोल प्लाजा का शुभारंभ करती डॉ.वंदना अग्रवाल, मुजफ्फर अली।