- Hindi News
- पूर्व मुख्य सचिव मेहता के निधन पर शोकसभा
पूर्व मुख्य सचिव मेहता के निधन पर शोकसभा
बांसवाड़ा| राज्यके पूर्व मुख्य सचिव और राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के अध्यक्ष मीठालाल मेहता के निधन पर स्थानीय आजीविका विकास निगम कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। मुख्य प्रबंधक वनिता त्रिवेदी ने बताया कि मेहता के मार्गदर्शन में आजीविका मिशन की योजना काफी हद तक सफल हो रही है। जयपुर में होने वाली बैठकों में उनका मार्गदर्शन मिलता रहा है। कुछ समय पहले भी मेहता ने बांसवाड़ा भास्कर को दिए इंटरव्यू में नई प्लानिंग आजीविका मिशन और रोजगार विभाग मिलकर युवाओं में स्किल डवलपमेंट प्रोजेक्ट के बारे में बताया था। इस मौके पर शक्तिसिंह, कमलेश जोशी, मनीष सोनी, महेश कंसारा, सुरेश शर्मा आदि मौजूद थे।