पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर मेगा ट्रेड फेयर शुरू

भास्कर मेगा ट्रेड फेयर शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयगुरु गोविंद कॉलेज के सामने ग्राउंड में गुरुवार को दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित मेगा ट्रेड फेयर का आगाज किया गया। सूबे के राज्यमंत्री जीतमल खांट ने फीता काटकर मेले का आगाज किया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित और एसपी राजेंद्र प्रसाद गोयल थे। अतिथियों ने गजानन को माला पहना, भोग लगा कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इसके बाद अधिकारियों ने मेले में लगी स्टॉल के बारे में जानकारी ली। मेले करीब 100 विभिन्न प्रकार की स्टॉल लगाई गई हैं। इसमें खाने-पीने के सामान की 10, गर्म कपड़ों की 15, घरेलू सामान की 5 के साथ ही अन्य विभिन्न प्रकार की दुकानें हैं। इनमें दिल्ली से रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानें, बॉम्बे की ज्वैलरी, देश के विभिन्न हिस्सों से क्रॉकरी, गीता प्रेस गोरखपुर की धार्मिक पुस्तकों, सहारनपुर का फर्नीचर, भुसावर का प्रसिद्ध अचार, बच्चों के खिलौने, गर्म कपड़े, इलेक्ट्रोन आइटम, ब्यावर की गजक, बीकानेरी नमकीन होगी। साथ ही बच्चों के लिए झूले, मिक्की माउस, बोन्स, नाव आदि आकर्षक का केंद्र भी तैयार किया जा रहा है। मेले का आयोजन गुरुवार से 28 दिसंबर तक रहेगा। मेला हर रोज दिन में 12 बजे शुरू होगा और रात्रि में 10 बजे तक संचालित रहेगा।

गोविंद गुरु कॉलेज मैदान में समारोह के बीच हुआ शुभारंभ

दैनिक भास्कर के मेगा ट्रेड फेयर का गुरुवार शाम को दीप प्रज्जवलित कर उदघाटन करते राज्यमंत्री, कलेक्टर और एसपी।

खरीदार पहले दिन से ही जुटे

मेला शुरू हाेने से पहले ही खरीदारों की भीड़ आने लगे। शुभारंभ कार्यक्रम देखने के साथ ही लोगों ने खरीदारी का आनंद लिया। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के लोगों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।