पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसुनवाई में कई मसलों का निबटारा, 6 नए प्रकरण दर्ज हुए

जनसुनवाई में कई मसलों का निबटारा, 6 नए प्रकरण दर्ज हुए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। माहके दूसरे गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर के राजीव गांधी सेवा केंद्र में जनसुनवाई हुई। जनसुनवाई में जिला कलेक्टर ने प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्या के प्रति काफी गंभीर है। इसके मद्देनजर अपने-अपने विभागों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ पूरा कर आमजन को राहत पहुंचाएं। परिवादियों की समस्या का समाधान समय पर होना चाहिए। बैठक में एडीएम नारायणसिंह, जिला परिषद के सीईओ रामनाथ चाहिल, एडिशनल सीईओ सुरेन्द्रसिंह तंवर, डीएसपी विक्रमसिंह सहित विभागीय अधिकारी परिवादी मौजूद थे। बैठक में दर्ज 34 प्रकरणों में से 8 का तत्काल निस्तारण किया गया। 6 नए प्रकरणों को दर्ज किया गया। बैठक में एडीएम नारायणसिंह ने लंबित प्रकरणों पर चर्चा की।