वार्ड 6 में गंदगी से लोग परेशान
बांसवाड़ा. नगर परिषद की ओर से गुरुवार को वार्ड नंबर छह में सफाई अभियान चलाया जाना था। इसके बाद भी यहां अभियान नहीं चलाया गया। ऐसे में नव निर्वाचिन पार्षद महेंद्र शाह को लोगों ने बताया। उन्होंने कई बार अधिकारियों को फोन करने की कोशिश की। किसी ने फोन नहीं उठाया तो किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की। आखिर में पार्षद ने थकहार कर स्थानीय कार्यकर्ताओं के आगे अपना दु:ख व्यक्त किया। ऐसे में गंदगी के ढेर के पास खडे पार्षद स्थानीय कार्यकर्ता।