पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर में होने वाले सम्मेलन को लेकर भाजपा की बैठक

जयपुर में होने वाले सम्मेलन को लेकर भाजपा की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। राज्यसरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजधानी जयपुर में होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को लेकर भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल की अध्यक्षता विधायक धनसिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में हुई।

बैठक में प्रत्येक बूथ से पांच कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में ले जाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक रावत ने कहा कि इस वर्ष भर में जितने भी चुनाव हुए उनमें जनता ने भाजपा को अपूर्व समर्थन दिया है।

यह सम्मेलन भी पार्टी के प्रति लोगों की निष्ठा का आईना होगा। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री भवानी जोशी, ओम पालीवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष उमेश पटियात, नगर परिषद उपसभापति महावीर बोहरा, शारदा पटेल, लालसिंह पाटीदार, गोविंदसिंह राव, गौरवसिंह राव मौजूद थे।