- Hindi News
- बांसवाड़ा के सुजात उल्ला खां को बनाया मीडिया प्रभारी
बांसवाड़ा के सुजात उल्ला खां को बनाया मीडिया प्रभारी
बांसवाड़ा। नेशनलकांग्रेस ब्रिगेड की ओर से बांसवाड़ा के सुजात उल्ला खान पठान को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। पठान की नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आकाश गोयल की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष सेफ लौदी ने की। इधर, प्रदेश मीडिया का जिम्मा पठान को देने की सूचना शहर में मिलते ही कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर कलीम मोहम्मद के साथ ही अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।