पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत समितिवार गेहूं का उपआवंटन

पंचायत समितिवार गेहूं का उपआवंटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। राष्ट्रीयखाद्य सुरक्षा के तहत सरकारी की ओर से जिले के लिए जनवरी से मार्च के लिए प्रतिमाह 7743 एमटी गेहूं का उपआवंटन कर दिया है। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि माह जनवरी-फरवरी के लिए खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अंत्योदय, बीपीएल, स्टेट बीपीएल, नए पात्र परिवारों (एपीएल) के लिए पंचायत समितिवार आवंटन जारी कर दिया गया है। अगले दो माह के लिए आवंटित 7743 एमटी प्रतिमाह एवं थोक विक्रेताओं के पास अवशेष 4094 एमटी गेहूं का उपआवंटन थोक विक्रेतावार कर दिया गया है। खाद्य विभाग के निर्देशानुसार जनवरी के लिए आवंटित गेहूं का उठाव 31 दिसंबर और फरवरी का उठाव 31 जनवरी तक करना होगा।