- Hindi News
- एसटीएससी छात्रसंघ ने कांग्रेस नेता चरपोटा को श्रद्धांजलि दी
एसटीएससी छात्रसंघ ने कांग्रेस नेता चरपोटा को श्रद्धांजलि दी
बांसवाड़ा| कांग्रेसनेता और एसटीएससी छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे प्रकाश चरपोटा के असामयिक निधन पर संगठन ने श्रद्धांजलि दी। संगठन के जिलाध्यक्ष मनोहर खडिया ने बताया कि चरपोटा का कार्यकाल सफलताओं से भरा हुआ था। हमेशा ही संगठन को इनकी कमी खलती रहेगी। इस मौके पर दिनेश डामोर, संजय खांट, राकेश रावत, भरत निनामा आदि पदाधिकारी मौजूद थे।