पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी ने ली थानािधकािरयों की बैठक

एसपी ने ली थानािधकािरयों की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| पुलिसअधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को सुबह अपराध बैठक हुई। बैठक में एसपी राजेंद्र प्रसाद गोयल ने सभी थाना क्षेत्र के गांवों में हो रहे अपराधों और उनकी जांच के संबंध में जानकारी लेकर निर्देश दिए। एसपी ने पेंडेंसी निस्तारण में बांसवाड़ा के राज्य पहले स्थान पर आने पर सभी की मेहनत पर बधाई देते हुए आगे भी ऐसी तत्परता और गंभीरता से काम करने की सलाह दी। उन्होंने इस बैठक में अपने क्षेत्रों में हो रही शराब तस्करी की वारदातों पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए भी निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्रों में नाकाबंदी और गश्त को प्रभावी ढंग से चलाने को कहा। बैठक में सभी वृत्ताधिकारी और थानाधिकारी मौजूद रहे।