पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भचड़िया में स्कूल भवन और कोहाला में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन

भचड़िया में स्कूल भवन और कोहाला में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तलवाड़ा| राज्यमंत्रीजीतमल खांट ने गुरुवार को पंचायत समिति बांसवाड़ा की ग्राम पंचायत भचड़िया के रामावि के दो कमरों और कोहाला पंचायत में बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया। भचड़िया स्कूल में कमरे बनाने के लिए 10 लाख रुपए और कोहाला में सामुदायिक भवन बनाने के लिए 3.5 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं स्कूल में शौचालय बनाने के लिए भी 1 लाख रुपए देने को कहा।

भचड़िया में आयोजित समारोह में स्कूल भवन के लिए दो बीघा जमीन दान देने वाले भामाशाह भचड़िया के सरपंच धूलाभाई का सम्मान किया गया। खांट ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना हर सरकार का कर्तव्य है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल, मंडल अध्यक्ष मुकेश द्विवेदी, शिवलाल सुथार, रमसा के राजेंद्र द्विवेदी, शिक्षा विभाग के धूलाराम भगोरा, संस्थाप्रधान रमीला डिंडोर, विकास अधिकारी डाॅ. दलीपसिंह, रणछोड़ पाटीदार, महामंत्री लालसिंह, तेरसिंह पारगी, नाथजी पटेल, पंकज पाटीदार, विजयपाल, सचिव राकेश निनामा, किरण जोशी, खोमा भाई, रूपजी बामनिया मौजूद रहे। संचालन फतेहसिंह ने किया।

वहीं ग्राम पंचायत कोहाला के सरकारी धाणी में बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन राज्यमंत्री ने पं. डायालाल जाेशी के सानिध्य में किया। अध्यक्षता धूलजी प्रजापत ने की। अतिथियों का स्वागत उपसरपंच कमलेश मेहता, मंडल उपाध्यक्ष रघुनाथ रेबारी, खगेश सोमपुरा, मोहनलाल रावल, बद्री भाई ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ईसरवाला पुल बनाने और नहरों का रखरखाव करने की मांग रखी, जिस पर मंत्री समाधान का भरोसा दिया।

भचड़िया स्कूल में बनने वाले कमरों के लिए पटि्टका का शिलान्यास करते राज्यमंत्री।