पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर टूटे गाड़ियों के कांच रात्रि गश्त के दावे फेल

फिर टूटे गाड़ियों के कांच रात्रि गश्त के दावे फेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| शहर की पॉश काॅलोनियों में घर के बाहर खड़े वाहनों पर तोड़फोड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। त्र्यंम्बकेश्वर मंदिर के पिछवाड़े की महादेव कॉलोनी के एक मकान के बाहर रात को खड़ी स्विफ्ट कार के कांच तोड़कर फरार हो गए। इसकी जानकारी तब हुई, जब कार मालिक विशाल पुत्र चंद्रशेखर गाड़ी लेकर कहीं जाने को निकले। हालांकि इसकी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल

शुक्रवार को शहर की कई प्रमुख कॉलोनियों में हुई गाड़ियों के कांच तोड़ने की वारदातों के अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। ऐसे में इस एक सप्ताह में 2 बार ऐसी वारदातें हो गई है। फिर भी यह आरोपी गिरफ्त में नहीं पा रहे हैं, जबकि पुलिस की ओर से रोज नाकाबंदी और रात्रि गश्त के दावे किए जा रहे हैं। पुलिस की निगरानी में बदमाश बेधड़क शहर में घूम रहे हैं तो पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठ जाता है।
अपने घर में सोती हुई 9 साल की बच्ची पर रात को एक कुत्ते ने हमला कर दिया, जिसमें वह जख्मी हो गई। घटना शहर से करीब 10 किमी दूर सियापुर गांव में रात को 11 बजे हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सियापुर निवासी दीपिका पुत्री प्रकाश चरपोटा घर में सोई हुई थी, तभी एक कुत्ता अचानक घर में घुस गया और उसे जगह-जगह से काट लिया।

उसके चिल्लाने पर बचाव में आए दीपिका के पिता प्रकाश के भाई सुभाष को भी कुत्ते ने हाथ पर काटा। इस दौरान प्रकाश ने कुत्ते का लठ मारे। इसके बाद कुत्ता भागा। जख्मी दीपिका को परिजन महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया।
हालत नाजुक होने के चलते दीपिका को उदयपुर रैफर कर दिया गया। बताया गया है कि सियापुर के पास अन्य गांवों में भी कुत्ते के काटने की घटनाओं से क्षेत्रवासी सहमे हुए हैं।

त्रयंबकेश्वर मंदिर के पीछे काॅलोनी में बुधवार रात को एक घर के बाहर खड़ी कार के तोड़े गए शीशे।