बांसवाड़ा. हरिदेवजोशी गर्ल्स कॉलेज में माही पूर्व छात्रा परिषद का शुक्रवार को कार्यक्रम होगा। प्राचार्य डॉ. टीआर मेघवाल ने बताया कि आयुक्तालय के निर्देश पर जो भी छात्रा इस परिषद का हिस्सा बनना चाहती है, वे आवेदन कर सदस्य बन सकती है। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जाएगा।