पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर के पास नहर में डूबने से मासूम बच्ची की मौत

घर के पास नहर में डूबने से मासूम बच्ची की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी को गले लगाकर बहाए आंसू

नव्याका शव देखते ही मां संगीता ने उसे गले लगा दिया और दहाड़े मारकर रोती रही। आसपास के लोगों ने उसे ढांढस बंधाया। संगीता ने बताया कि नव्या को उसने घर के बाहर खेलते देखा तो उसे लगा कि वह आसपास ही है। इस दौरान वह घर के अंदर मटके बना रही थी। उसकी बड़ी बेटी अर्चना अंदर खाना खा रही थी। अर्चना 5 साल की है, जो कक्षा दूसरी में पढ़ रही है।

पितानहीं पहुंच पाया : अहमदाबादमें मजदूरी कर रहे नव्या के पिता देवेंद्र को उसकी बेटी के अंतिम दर्शन भी नसीब नहीं हो पाए। सूचना मिलने के बाद वे अहमदाबाद से निकल गए थे, पर बच्ची का शव को देररात तक नहीं रखते हुए ग्रामीणों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में दफना दिया गया। इस घटना से तेजपुर में मातम छा गया।

बांसवाड़ा/माहीडैम| शहरसे करीब 8 किमी दूर माहीडैम क्षेत्र के तेजपुर गांव में गुरुवार शाम को 2 साल की बच्ची की नहर में डूबने से मौत हो गई। तेजपुर निवासी देवेंद्र प्रजापति पुत्र नगजी प्रजापति की दो साल की मासूम नव्या प्रजापति शाम को घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते ही वह घर के पास से गुजर रही नहर के पास पहुंच गई, जहां अचानक पैर फिसल जाने से नहर में डूब गई। इन दिनों नहरों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा हुआ है। बहाव तेज होने के चलते नव्या का शव तैरता हुआ आगे निकल गया। इस दौरान परिजन नव्या को आसपास ढूंढते रहे, पर उसका कोई पता नहीं चला। करीब आधे किमी दूर नहर के पास कपड़े धो रही क्षेत्रवासी मीरा नामक महिला को पानी में बच्ची का शव तैरता दिखा। जिसके बाद उसने उसे बाहर निकाला और कुछ पहचान के लोगों को इसकी सूचना दी। जिन्होंने बच्ची की पहचान कर परिजनों को बुलाया, जिसके बाद उसकी मां संगीता बदहवास हालत में वहां पहुंची।