छींच में मंत्रालयिक कर्मचारियों की बैठक
बांसवाड़ा|राउमावि छींचमें मंत्रालयिक कर्मचारियों के खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान मंत्रालयिक कर्मचारियों की बैठक की गई। जिसमें विभागीय समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में अध्यक्षता करते हुए नाथूलाल पाटीदार ने संगठन के स्वरूप को बदलने पर जोर दिया। साथ ही सभी कर्मचारियों से सुझाव मांगे गए। इसमें जनार्दनराय नागर, देवेंद्र कुमार जोशी, हेमंत पानेरी, मुकेश आचार्य, द्वारकादास वैष्णव शामिल थे।