किशोरी ने की आत्महत्या
बांसवाड़ा| कलिंजराथाना क्षेत्र में एक लड़की ने खुद को फांसी के फंदे से लटका कर जान दे दी। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार ईटाला निवासी दिलीप की 17 साल की बेटी अंजना ने गुरुवार सुबह घर में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में परिजनों का कहना है कि अंजना की दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं थी। जिस पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद शाम को उसका दाह संस्कार भी कर दिया गया।
इधरयुवक ने भी लगाया फंदा : कलिंजराथाना क्षेत्र के शक्करवाड़ा गांव में भी युवक ने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार दोपहर की है। जहां शक्करवाड़ा निवासी लक्ष्मण पुत्र सोमा भील ने रस्सी के फंदे से खुद की जान गवा दी। हालांकि पुलिस को आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हुआ है। शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। जिसका शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।