बांसवाड़ा. कुशलबाग मैदान में गुरुवार को सर्वब्राह्मण समाज का सामूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम हुआ। इसमें 37 बटुकों ने सामूहिक रूप से जनेऊ धारण किए। पंडितों ने सभी बटुकों को मंत्रोच्चार के साथ उपनयन संस्कार करवाया गया। बटुकों ने मात-पिता और गुरुजनों की सेवा करने और संस्कारवान मनुष्य बनने का संकल्प भी लिया।
इस दौरान वागड़-तेवाड़ा सहित गुजरात और मध्यप्रदेश के समाजबंधु भी मौजूद रहे। त्रिमेस और शिवकथा आयोजन समिति की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।