पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में सर्दी बढ़ी, रात्रि का तापमान 12.5 डिग्री हुआ

शहर में सर्दी बढ़ी, रात्रि का तापमान 12.5 डिग्री हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| शहरमें तेज ठंड का दौर शुरू हो गया है। रात्रि का तापमान अधिक गिरने के कारण दिन में भी ठंड का असर दिखाई देने लगा है। इससे आमजन बचाव करते नजर आए, लेकिन किसानों को राहत मिली है, क्योंकि किसानों को गेहूं की बुवाई के लिए कम तापमान की जरूरत होती है। गुरुवार को सुबह से ठंडी हवा चलने से ठिठुरन महसूस की जाने लगी है। सुबह कुछ देर के लिए धूलभरी अंधड़ भी चली। इसके साथ ही बाजारों में गर्म कपड़े और गर्म खानपान की बिक्री बढ़ गई है। गर्म कपड़ों के बाजारों में गुरुवार को दिनभर भीड़ दिखाई दी। साथ ही रात्रि में गर्म दूध पीने वालों की लाइन में मिठाइयों की दुकानों पर देखने के लिए मिली है। बोरवट कृषि अनुसंधान केंद्र के संभागीय निदेशक डॉ. जीएस आमेटा ने बताया कि अभी गेहूं की बुवाई के लिए आदर्श तापमान है। इस वर्ष मौसम लेट है। ऐसे समझो कि फसलों को 10 फरवरी के आसपास जो तापमान चाहिए, वह इस बार एक मार्च तक मिलेगा। इससे फसल तैयार होते समय भी राहत मिलेगी। यानी कि किसान थोड़ी बहुत देरी से बुवाई करेंगे तो भी अच्छी फसल होगी।

बुवाईके लिए 21.6 डिग्री आदर्श तापमान

गेहूंकी बुवाई के लिए 21.6 डिग्री आदर्श तापमान होता है। अभी दिन का तापमान करीब 32 डिग्री और रात्रि का करीब 12.5 डिग्री है, जो कि आदर्श तापमान के करीब है। संभाग में प्रतापगढ़ में करीब नौ डिग्री तापमान है। वागड़ में दिसंबर में हमेशा ही कुछ दिन के लिए आदर्श तापमान मिलता है। इससे क्षेत्र में अच्छी बुवाई होती है।